रोहित शर्मा क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

Date:

Share post:

भारत और नीदरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले में सबकी नजर रोहित शर्मा पर टिकी हैं, जो क्रिस गेल की उपलब्धि को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड बुक को फिर से लिखने के कगार पर है। जैसे-जैसे रोमांचक मुकाबले सामने आ रहे है क्रिकेट प्रेमी अपनी सीटो पर खड़े होकर उत्सुकता से हर रन और बाउंड्री का इंतजार कर रहे है।

रिकॉर्ड तोड़ने के कितने करीब है रोहित शर्मा?

दरअसल करीब आठ साल पहले 2015 के वर्ल्ड कप के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज हुआ था। उन्होने उस वर्ल्ड कप में सात मैचों में 26 छक्के लगाए थे। वहीं दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल हैं जिनके नाम 22-22 छक्के दर्ज हैं। यानी रोहित गेल से पांच छक्के दूर हैं। रोहित ने आठ मैचों में और मैक्सवेल ने सात मैचों में इस मुकाम को छुआ है। इस मामले में इयोन मोर्गन तीसरे नंबर पर हैं। उन्होने 2019 के वर्ल्ड कप में 22 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में अगला नंबर पर क्विंटन डिकॉक का है जिनके नाम इस टूर्नामेंट में 21 छक्के हैं।

 

सबसे ज़्यादा रन बनाने की लिस्ट में कहां हैं रोहित?

रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में आठ मैचो में 442 रन बनाए हैं जिसमें 50 चौके और 22 छक्के शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी भी लगाई हैं। फिलहाल वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर है।

 

 

 

रोहित शर्मा क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब
रोहित शर्मा क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

आईपीएल 2025 में फिर मंडराया फिक्सिंग का साया, बीसीसीआई ने टीम मालिकों और खिलाड़ियों को दिया अलर्ट

मनोज कुमार आईपीएल 2025 में बीसीसीआई ने सभी टीम मालिकों और खिलाड़ियों को हैदराबाद के एक बिजनेसमैन से सतर्क...

दिल्ली कैपिटल्स की CSK पर जीत में केएल राहुल की शानदार बल्लेबाज़ी

केएल राहुल ने 51 गेद पर 77 रन की पारी खेली। उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए और...

न्यूजीलैंड ने किया पाकिस्तान का व्हाइट-वॉश, टी-20 सीरीज़ में भी बुरी तरह हराया था

मनोज कुमार नई दिल्ली : पाकिस्तान की टीम वनडे क्रिकेट में व्हाइटवॉश की शिकार हो गई। माउंटमानगुनई में खेले...

निकोलस पूरन: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 1 हज़ार रन किए पार, पहुंचे दूसरे स्थान पर

ऋतु जोशी हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एलएसजी के निकोलस पूरन ने  एसआरएच के खिलाफ हैदराबाद में...