मुंबई के खिलाड़ी ऑलराउंडर शिवम दुबे इंजरी के कारण रणजी ट्रॉफी के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। दुबे को साइड स्ट्रेन की दिक्कत है जो उन्हें असम के खिलाफ पिछले मैच में हुआ था। उनके नाम इस सीज़न के पांच
रणजी मैचों में 405 रन हैं। मौजूदा सीज़न में उनका औसत 67.83 है, जिसमें उनके नाम दो सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने 12 विकेट झटके हैं। उन्होंने असम के खिलाफ मैच में नाबाद 121 रन की पारी
खेली, जहां वह इंजर्ड हो गए थे। शिवम दुबे को पूरी तरह फिट होने में तकरीबन आठ सप्ताह का समय लग सकता है। इस तरह दुबे रणजी ट्रॉफी नॉकआउट मैच में नहीं खेल पाएंगे। हाल ही में खत्म हुए अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ टी20
सीरीज में बल्ले से और गेंद दोनों से शानदार खेल दिखाया था और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।
मुंबई का अगला मुकाबला क्वार्टर फाइनल बड़ौदा से शुक्रवार को होना है। शिवम दुबे का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका होगा। बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी टीम के लिए योगदान देते थे। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में अंडर 19 वर्ल्ड कप के स्टार मुशीर खान को शामिल किया जा सकता है। मुंबई के लिए रणजी भी खेल चुके हैं जिन्होंने तीन मैचों में 96 रन बनाए हैं। 2024 अंडर 19 वर्ल्ड कप में मुशीर का शानदार खेल देखने को मिला था। वहां खेले सात मैचों में 60 के औसत के साथ 360 रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में मुशीर दूसरे नंबर पर थे।
मुंबई के साथ-साथ चेन्नई की भी धड़कने बढ़ गई होंगी क्योंकि आईपीएल में इस साल कुछ ही समय बचा हुआ है जहां शिवम दुबे चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। अगर इंजरी ज्यादा बढ़ी तो हो सकता है की आईपीएल के कुछ मैच में भी न खेल सकें। आईपीएल 2023 सीजन में शिवम दुबे ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में दम दिखाया था। पिछले सीजन शिवम दुबे ने 38.00 की औसत और 158.33 की स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए थे। वह
आईपीएल के 51 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें 141.79 स्ट्राइक रेट और 28.36 की औसत से 1106 रन बनाए हैं।