आर्यन कपूर

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम पर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। इसमें सबसे ज्यादा सवाल भारत की बल्लेबाजी के स्तंभ कहे जाने वाले दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा पर उठे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का बल्ला पिछले कुछ समय से पूरी तरह शांत रहा है।

दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए रोहित 

विराट कोहली और रोहित शर्मा का फ्लॉप शो न्यूज़ीलैंड सीरीज में भारत पर भारी पड़ा। आलम यह कि पहले टेस्ट में हार के बाद न्यूज़ीलैंड टीम 36 साल बाद भारत में टेस्ट जीती और दूसरे टेस्ट में जीत के साथ न्यूज़ीलैंड ने पहली बार भारत को भारत में टेस्ट सीरीज हरा डाली। अब सवाल यह है कि विराट और रोहित बार-बार फेल क्यों हो रहे हैं। पिछली आठ पारियों में रोहित शर्मा दो बार ही दहाई के आंकड़े को पार कर पाए हैं जिसमें सिर्फ एक हाफ सेंचुरी शामिल है। विराट की अगर पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी को अपवादस्वरूप लिया जाए तो उनका प्रदर्शन भी बहुत निराश करने वाला है।

लगातार फ्लॉप शो के कारण दोनों खिलाड़ियों की तकनीक भी अब आलोचकों के निशाने पर है। रोहित शर्मा अपनी आक्रामक शैली के कारण तो विराट आगे की गेंद को पीछे जाकर खेलने के कारण जल्दी आउट हो रहे हैं। भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि यह दोनों खिलाड़ी जल्द से जल्द फॉर्म में आएं और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लेहाज से यह दोनों भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।

भारत की राह हुई मुश्किल

घर पर 12 साल बाद टेस्ट सीरीज हारने से भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का रास्ता अब थोड़ा मुश्किल होता हुआ नजर आ रहा है। लगातार दो हार के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया लगभग एक जैसी स्थिति में हैं। भारत अगर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में नहीं जीत पाता तो भारतीय टीम पहले से दूसरे पायदान पर फिसल जाएगी जिसके बाद साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड भी फाइनल के लिए दावेदारी की रेस में और मजबूत हो जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here