महिला क्रिकेट में अब तक की सबसे तेज गेंद फेंक कर अपना नाम क्रिकेट
इतिहास के पन्नों में दर्ज कर लिया। शबनीम ने वूमेन प्रीमियर लीग में
मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह उपलब्धि
हासिल की। उन्होंने 132.1 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गेंद फेंकी।
उनकी इस गेंद का शिकार दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तान मेग लेनिंग बनी।
गेंद सीधा उनके पैड पर लगी लेकिन अम्पायर ने उन्हें नॉटआउट का फैसला
दिया।
शबनीम ने इससे पहले भी यह कमाल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया है। उस
समय उन्होंने 128 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से एक गेंद फेंकी थी। साथ
ही 2022 में महिला विश्व कप के दौरान दो बार 127 किलोमीटर प्रति घंटे की
गति से भी गेंदबाजी की थी। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी ने भी
2023 में डब्ल्यूपीएल के दौरान यूपी वॉरियर्स के खिलाफ यह कमाल किया था।
उन्होंने 130.5 किलोमीटर की गति से गेंद फेंकी थी। उन्होंने
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट मई 2023 में लिया था।
शबनीम ने अपने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 127 वनडे में 191 विकेट
और 113 टी20 मुकाबलों में 123 विकेट को मिलाकर कुल 317 विकेट हासिल की
है। महिला वनडे क्रिकेट में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी
गेंदबाज भी है। उन्होने एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला है।
मैच में रिकॉर्ड तोड़ने के बाद शबनीम से पूछा गया कि जब उन्होंने स्क्रीन
में अपनी गति की तरफ देखा तो उन्हें कैसा लगा, उन्होंने कहा कि वह जब
गेंदबाजी करती हैं तो उनका पूरा ध्यान गेंदबाजी पर होता है जिस वजह से
उनका ध्यान बड़े स्क्रीन की ओर नहीं जाता है।
उन्होंने अपने पहले दो ओवरों में मात्र 14 रन दिए। बाद में शेफाली वर्मा
ने तीसरे ओवर की शुरुआत में उन पर लगातार दो छक्के लगाए। इसके बाद शबनीम
ने उन्हें 28 रन पर कैच आउट कर पविलियन वापस भेज दिया। उन्होने चार ओवरों
में 46 रन देकर एक विकेट लेकर अपना स्पेल समाप्त किया।