ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा

Date:

Share post:

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने अपनी दमदार बल्लेबाजी के दम पर ऐसे-ऐसे कई कमाल किए हैं, जिनकी बराबरी करने के बारे में कई दिग्गज भी नहीं सोच सकते। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए तीसरे वनडे मैच में भी रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। कंगारू गेंदबाजों के खिलाफ राजकोट में तूफ़ानी पारी खेल उन्होंने रिकॉर्ड बनाया।

भारत के लिए ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा के बल्ले ने धमाल मचाया। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था जिन्होंने 553 छक्के लगाने के लिए 551 पारियां खेली थीं लेकिन रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड की तरफ तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा दुनिया में सबसे तेज 550 छक्के मारने वाले बल्लेबाज साबित हो चुके हैं। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए उन्होंने महज 470 पारियां खेली हैं। अब वह क्रिस गेल के रिकॉर्ड से महज दो सिक्सर दूर हैं। चार तीन

लगाते ही रोहित शर्मा क्रिस गेल को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे। उनके इस आक्रामक अंदाज से साफ है कि वे क्रिस गेल के रिकॉर्ड को पछाड़ने के लिए एक या दो पारियां ही लेंगे। वहीं पाकिस्तान के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज शाहिद आफरीदी तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 476 छक्के लगाए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 353 रन का विशाल स्कोर रख दिया। रोहित शर्मा ने आते ही छक्कों की बारिश करना शुरू कर दी। उन्होंने 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से आतिशी अंदाज में हाफ सेंचुरी पूरी की। रोहित शर्मा के नाम एक और बड़ा रेकॉर्ड दर्ज हुआ। वह एक देश में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने भारत में 259 छक्के जड़े हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के नाम था, जिन्होंने अपने देश न्यूजीलैंड में 257 छक्के जड़े थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

आईपीएल 2025 में फिर मंडराया फिक्सिंग का साया, बीसीसीआई ने टीम मालिकों और खिलाड़ियों को दिया अलर्ट

मनोज कुमार आईपीएल 2025 में बीसीसीआई ने सभी टीम मालिकों और खिलाड़ियों को हैदराबाद के एक बिजनेसमैन से सतर्क...

दिल्ली कैपिटल्स की CSK पर जीत में केएल राहुल की शानदार बल्लेबाज़ी

केएल राहुल ने 51 गेद पर 77 रन की पारी खेली। उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए और...

न्यूजीलैंड ने किया पाकिस्तान का व्हाइट-वॉश, टी-20 सीरीज़ में भी बुरी तरह हराया था

मनोज कुमार नई दिल्ली : पाकिस्तान की टीम वनडे क्रिकेट में व्हाइटवॉश की शिकार हो गई। माउंटमानगुनई में खेले...

निकोलस पूरन: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 1 हज़ार रन किए पार, पहुंचे दूसरे स्थान पर

ऋतु जोशी हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एलएसजी के निकोलस पूरन ने  एसआरएच के खिलाफ हैदराबाद में...