छक्कों का तूफान…IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप बल्लेबाज़

Date:

Share post:

निष्ठा चौहान

आईपीएल क्रिकेट को दनादन क्रिकेट भी कहा जाता है जिसमें पॉवर हिटिंग का अपना महत्व है। बात उन खिलाड़ियों की जिन्होंने 2008 से लेकर पिछले सीजन तक पॉवर हिटिंग से सबका दिल जीत लिया।

पिछले सीजन में आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने छक्कों की बरसात कर दी और सबसे ज्यादा 36 छक्के लगाए। उन्होंने सीजन का सबसे लंबा छक्का भी जड़ा, जिसकी दूरी 115 मीटर थी।

वहीं 2023 का आईपीएल सीजन छक्कों की बरसात के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल 1,124 छक्के लगे। ऐसा लीग के इतिहास में दूसरी बार था, जब एक हज़ार  छक्कों का आंकड़ा पार हुआ।

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एल्बी मोर्कल के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2008 में उन्होंने 125 मीटर का गगनचुंबी छक्का लगाया था। उस वक्त वे चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे थे और उनका मुकाबला डेक्कन चार्जर्स से था। यह शानदार शॉट हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में प्रज्ञान ओझा की गेंद पर लगा था।

प्रवीण कुमार आमतौर पर अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं लेकिन उन्होंने 2013 में बल्ले से कमाल दिखाया एक जोरदार 124 मीटर लंबा छक्का लगा कर। उनका यह छक्का आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे लम्बा छक्का साबित हुआ।

2011 में किंग्स इलेवन पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने आरसीबी के खिलाफ 122 मीटर का तीसरा सबसे लंबा छक्का जड़ा। उस वक्त गिलक्रिस्ट का सामना चार्ल लैंगवेल्ट से था। यह मैच धर्मशाला में खेला गया।

2008 के पहले सीजन में रॉबिन उथप्पा ने ड्वेन ब्रावो की गेंद पर ऐसा छक्का मारा कि गेंद 120 मीटर दूर जाकर गिरी और एक नया रिकॉर्ड बन गया। उस वक्त उथप्पा आरसीबी की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेल रहे थे।

2013 में आरसीबी के ताबड़तोड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। अपनी रिकॉर्डतोड़ 175 रन की नॉटआउट पारी के दौरान उन्होंने 119 मीटर का लंबा छक्का जड़ा। बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में गेल की धमाकेदार बल्लेबाजी ने टीम को शानदार जीत दिलाई।

सिक्सर किंग युवराज सिंह ने 2009 के दूसरे सीजन में अपनी छक्के लगाने की काबिलियत का जलवा बिखेरा। मोहाली में खेले गए इस मैच में युवराज ने मखाया एंटिनी की गेंद पर 119 मीटर का लंबा छक्का जड़ा। उस वक्त युवराज किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान में थे।

इंडियन टी20 लीग के पहले सीजन में रॉस टेलर ने अपनी ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाज चामिंडावास के खिलाफ जोरदार छक्का जड़ा, जो 119 मीटर दूर जाकर गिरा। उस मुकाबले में रॉस टेलर आरसीबी की तरफ से सीएसके के खिलाफ मैदान में उतरे थे।

2016 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेन कटिंग ने 117 मीटर का गगनचुंबी छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए बेन कटिंग ने आरसीबी के खिलाफ ये जबरदस्त शॉट मारा। उस वक्त गेंदबाजी की कमान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शेन वॉटसन के हाथों में थी।

2013 में केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नजारा पेश किया। उन्होंने 117 मीटर लंबा छक्का लगाते हुए 22 रन बनाए। यह मुकाबला 8 अप्रैल 2013 को जयपुर में खेला गया था, जिसमें गंभीर ने केकेआर की ओर से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी ताकत का परिचय दिया।

2022 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए लियाम लिविंगस्टन ने 117 मीटर लम्बा छक्का जड़कर अपनी ताकत और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लिविंगस्टन जैसे बल्लेबाजों के ये गगनचुंबी छक्के ही आईपीएल को और भी रोमांचक बना देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

आईपीएल 2025 में फिर मंडराया फिक्सिंग का साया, बीसीसीआई ने टीम मालिकों और खिलाड़ियों को दिया अलर्ट

मनोज कुमार आईपीएल 2025 में बीसीसीआई ने सभी टीम मालिकों और खिलाड़ियों को हैदराबाद के एक बिजनेसमैन से सतर्क...

दिल्ली कैपिटल्स की CSK पर जीत में केएल राहुल की शानदार बल्लेबाज़ी

केएल राहुल ने 51 गेद पर 77 रन की पारी खेली। उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए और...

न्यूजीलैंड ने किया पाकिस्तान का व्हाइट-वॉश, टी-20 सीरीज़ में भी बुरी तरह हराया था

मनोज कुमार नई दिल्ली : पाकिस्तान की टीम वनडे क्रिकेट में व्हाइटवॉश की शिकार हो गई। माउंटमानगुनई में खेले...

निकोलस पूरन: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 1 हज़ार रन किए पार, पहुंचे दूसरे स्थान पर

ऋतु जोशी हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एलएसजी के निकोलस पूरन ने  एसआरएच के खिलाफ हैदराबाद में...