जानें डब्ल्यूपीएल 2024 का पूरा शेड्यूल, 23 फरवरी से होगा आगाज

Date:

Share post:

 

~आशीष मिश्रा

महिला प्रीमियर लीग के 2024 सीजन के शेड्यूल का ऐलान हो गया है।  टूर्नामेंट का आगाज 23 फरवरी को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के साथ होगा। इन्हीं दोनों के बीच पिछले सीजन का खिताबी मुकाबला भी खेला गया था। टूर्नामेंट दो लेग में खेले जाएगा। पहला लेग बेंगलुरु जबकि दूसरा दिल्ली में होगा। पिछली बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था।

डब्ल्यूपीएल 2024 का पूरा कार्यक्रम, वेन्यू, तारीख और समय

दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स के बीच होगा। फाइनल 17 मार्च को और एलिमिनेटर 15 मार्च को खेला जाना है। दोनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। पांच टीमों के बीच कुल 22 मुकाबले खेले जाने हैं।

टीम और उनके कप्तान
टीम                   कप्तान
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  स्मृति मंधाना
गुजरात जायंट्स       एशले गार्डनर
मुंबई इंडियंस         हरमन प्रीत कौर
दिल्ली कैपिटल्स      मेग लैनिंग
यूपी वारियर्ज         एलिसा जीन हेली

सीजन का पहला लेग बेंगलुरु में 4 मार्च तक चलेगा और फिर बाकी मुकाबले राजधानी दिल्ली में खेल जाएंगे। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एक दिन एक ही मैच खेला जाएगा और सभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। हालांकि, कार्यक्रम इस तरह बनाया गया है कि टीम को लगातार दिनों में मुकाबले खेलने पड़ेगे।

पहला सीजन पूरी तरह से मुंबई में खेला गया था। बेंगलुरु लेग की तरह, दिल्ली लेग भी पिछले साल के फाइनलिस्ट – मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच से शुरू होगा। राजधानी के सभी खेल अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत में डब्ल्यूपीएल 2024 की सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 HD/SD पे किया जाएगा और Jio सिनेमा डब्ल्यूपीएल 2024 मैचों की कई भाषाओं में लाइव स्ट्रीमिंग करेगा।

डब्ल्यूपीएल 2024: बेंगलुरु लेग में कब कौन सा मैच

तारीख                       मैच                                      समय
23 फरवरी      मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स                 7:30 बजे
24 फरवरी      रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs यूपी वारियर्स            7:30 बजे
25 फरवरी      गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस                 7:30 बजे
26 फरवरी      यूपी वारियर्स vs दिल्ली कैपिटल्स                  7:30 बजे
27 फरवरी      मुंबई इंडियंस vs यूपी वारियर्स                   7:30 बजे
29 फरवरी      रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs दिल्ली कैपिटल्स      7:30 बजे
1 मार्च           यूपी वारियर्स vs गुजरात जायंट्स                7:30 बजे
2 मार्च          रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs मुंबई इंडियंस          7:30 बजे
3 मार्च         गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स              7:30 बजे
मैच 4          यूपी वारियर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर            7:30 बजे

डब्ल्यूपीएल 2024: दिल्ली लेग में कब कौन सा मैच

तारीख                        मैच                            समय
5 मार्च      दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस          7:30 बजे
6 मार्च      गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7:30 बजे
7 मार्च     यूपी वारियर्स vs मुंबई इंडियंस               7:30 बजे
8 मार्च     दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वारियर्स            7:30 बजे
9 मार्च     मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स           7:30 बजे
10 मार्च   दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  7:30 बजे
11 मार्च   गुजरात जायंट्स vs यूपी वारियर्स            7:30 बजे
12 मार्च   मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर    7:30 बजे
13 मार्च   दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स        7:30 बजे
15 मार्च          एलिमिनेटर                             7:30 बजे
17 मार्च          फाइनल                                7:30 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

अमेरिका-साउथ अफ्रीका के मैच के साथ ही शुरुआत होगी सुपर 8 के मुक़ाबलों की

पारखी आज से टी-20 वर्ल्ड कप-2024 में सुपर-8 के मुकाबलों का आगाज हो रहा है। इस राउंड का पहला मैच...

सुपर 8 के मैच से पहले अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज़ को मिलेगा अच्छा अभ्यास

पारखी अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के आखिरी लीग मैच से पहले वेस्टइंडीज के...

श्रीलंका ने डेथ ओवरों की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से जीत लिया सबका दिल

पारखी श्रीलंका ने नीदरलैंड के खिलाफ़ मैच में शानदार प्रदर्शन किया और विश्व कप के अपने अंतिम मैच में 83...

गनीमत है कि फ्लोरिडा में एक मैच का रिज़ल्ट आ गया

पारखी नासा काउंटी की पिच से लेकर फ्लोरिडा के मैदान की दुर्दशा तक टी 20 वर्ल्ड कप में जैसा...