पाथुम निसांका ने श्रीलंका के लिए लगाई पहली डबल सेंचुरी

Date:

Share post:

आयुष राज

पाथुम निसांका ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अफ़गानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के लिए 139 गेंद पर 210 रन की नॉटआउट पारी खेली। इस तरह वह यह कमाल करने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए।साथ ही वह वनडे में डबल सेंचुरी बनाने वाले दसवें खिलाड़ी भी बने। निसांका विश्व के तीसरे सबसे तेज़ 200 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने। उन्होनें मात्र 136 गेंदों पर 200 रन का आंकड़ा छुआ। निसांका से पहले वनडे में सबसे तेज़ डबल सेंचुरी ईशान किशन और उनके बाद ग्लेन मैक्सवेल के नाम थी। ईशान किशन ने  126 गेंदों पर यह कमाल किया जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंदों पर यह कमाल किया।

निसांका वनडे क्रिकेट में पांचवें श्रीलंकाई बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने एक पारी में सबसे ज़्यादा आठ छक्के लगाए। निसांका ने अपनी पारी में 128 रन केवल बाउंड्री से बनाए जिसमें आठ छक्कों के अलावा 20 चौके भी शामिल हैं।

निसांका से पहले श्रीलंका की तरफ से एक पारी में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ सनत जयसूर्या थे जिन्होंने 189 रन की पारी भारत के खिलाफ साल दो हज़ार में खेली थी। श्रीलंका की ओर से निसांका घरेलू मैदान में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले कुमार संगकारा को भी पीछे छोड़ चुके है। संगकारा ने 2013 में कोलंबो में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 169 रन की पारी खेली थी।

इस मैच में अफ़गानिस्तान ने भी एक बङ़ा रिकॉर्ड बनाया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफ़गानिस्तान ने अपने शुरुआती पांच विकेट जल्दी खो दिए लेकिन अज़मतुल्ला ओमरज़ाई और मोहम्मद नबी ने आखिर तक खेल संभाले रखा और ओडीआई में 242 की छठे विकेट की साझेदारी करके दूसरी सबसे लंबी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ग्रेंट इलियट और ल्यूक रोंची के नाम है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2015 में 267 रन की साझेदारी की थी। इस मैच में श्रीलंका ने अफ़गानिस्तान को 42 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

The Legend Bar: Kapil Dev and Three Sixty Launch a Limited-Edition Tribute to Cricket History

In a unique blend of sport, legacy, and craftsmanship, Three Sixty Leather, in collaboration with cricket legend Kapil...

Universe Boss Returns: Gayle, Pollard & Bravo Reunite for West Indies Champions in WCL 2025

WCL 2025: Cricket’s most iconic trio—Chris Gayle, Kieron Pollard, and Dwayne Bravo—are back in maroon as they reunite...

IND vs ENG 1st Test 2025: Rishabh Pant Opens Up on Leadership, Team Culture & Emotional Responsibility

IND vs ENG 1st Test 2025: As India gears up for the much-anticipated 1st Test against England in...

Wriddhiman Saha interview: Wriddhiman Saha Backs Bengal Pro T20 League as Grassroots Game-Changer, Speaks on India’s England Tour & Shubman Gill’s Leadership

Wriddhiman Saha interview: Former India wicketkeeper Wriddhiman Saha, in an exclusive interview with India News, hailed the Bengal...