विराट कोहली के टेस्ट में शतक का इंतजार इसी साल अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ समाप्त हुआ था। 2019 के बाद विराट ने 2023 में टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया था। एक इंतजार और भी ज्यादा लंबा था, जो आज पूरा हो गया। घर के बाहर विराट कोहली ने आखिरी शतक 2018 में लगाया था। दिसंबर 2018 में विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ स्टेडियम पर शतक ठोका था। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में विराट ने शतक लगा दिया है। विदेश में टेस्ट शतक लगाने के लिए विराट को 1678 दिन का इंतजार करना पड़ा।
विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में यह 29वां शतक है। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 76वीं बार 100 का आंकड़ा छुआ है। जब वह क्रीज पर उतरे थे तो बल्लेबाजी आसान नहीं थी। पहले दिन दूसरे सेशन में भारत ने 4 विकेट खोए लेकिन विराट ने एक छोर संभालकर रखा। उन्हें रविंद्र जडेजा का अच्छा साथ मिला और दूसरे दिन पहले सेशन में विराट ने अपना शतक पूरा किया। 20 गेंदों पर अपना खाता खोलने वाले विराट कोहली ने 180 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। उन्होंने गैब्रियल की गेंद पर चौका मारकर अपना शतक पूरा किया। यह विराट कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट में 500वां मैच है। उन्होंने 2008 में डेब्यू किया था। अपना टेस्ट डेब्यू विराट ने 2011 में वेस्टइंडीज में ही किया था। 206 गेंदों पर 121 रनों की पारी खेलने के बाद कोहली रन आउट हो गए। उन्होंने इस पारी में 11 चौके मारे।
गौरतलब हो कि विराट कोहली ने इसी साल अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक जड़ा था। यह शतक उनका 28वां टेस्ट शतक था। 2019 के बाद विराट ने 2023 में टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया था। एक लंबे इंतजार के विराट पुराने फॉर्म में नजर आ रहे हैं।वहीं, घर के बाहर विराट कोहली ने आखिरी शतक 2018 में लगाया था। दिसंबर 2018 में विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ स्टेडियम पर शतक ठोका था। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में विराट ने शतक जड़ा है। विदेश में टेस्ट शतक लगाने के लिए विराट को पांच साल का इंतजार करना पड़ा।