आशीष मिश्रा
रणजी ट्रॉफी 2024 सीजन के सेमीफाइनल में दूसरा दिन बल्लेबाजों के नाम रहा। पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश और मुंबई ने टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
मध्य प्रदेश को विदर्भ के खिलाफ अभी 69 रन की बढ़त हासिल है। दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई क्रिकेट टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। तमिलनाडु के 146 रन के जवाब में टीम ने 353 रन बना लिए हैं और 207 का
बढ़त बना ली है।
मुंबई-तमिलनाडु मैच का दूसरा दिन
तमिलनाडु की टीम पहली पारी में 146 रन बनाकर सिमट गई थी। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने नौ विकेट पर 353 रन बना लिए हैं। तनुश कोटियन 74 और तुषार देशपांडे 17 रन बनाकर नाबाद हैं। मुंबई के लिए सबसे बड़ा स्कोर शार्दुल ठाकुर (109) ने बनाया। तमिलनाडु के लिए साई किशोर ने सबसे ज्यादा छह विकेट झटके और कुलदीप सेन ने दो विकेट चटकाए।
मुंबई को पहली पारी में शुरुआती झटके लगे थे और एक समय टीम के सात बल्लेबाज सिर्फ 106 रन पर पविलियन लौट गए थे। यहां से शार्दुल ने पारी को संभाला। उन्होंने 89 गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की और उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और चार छक्के लगाए। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर की पहली सेंचुरीशतक रहा। वह 109 रन बनाकर आउट हुए।
मध्य प्रदेश-विदर्भ मैच का दूसरा दिन
विदर्भ की पहली पारी 170 रन पर सिमट गई। जवाब में मध्यप्रदेश की टीम 252 रन ही बना सकी। हिमांशु मंत्री ने मध्यप्रदेश के लिए सबसे बड़ी पारी (126) खेली। विदर्भ के लिए उमेश यादव और यश ठाकुर ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। अक्षय वखारे ने दो विकेट चटकाए। दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 13 रन बना लिए हैं। ध्रुव शोरे 10 और अक्षय वखारे 1 रन बनाकर नाबाद हैं।
हिमांशु मंत्री की छठी सेंचुरी
हिमांशु ने कमाल की बल्लेबाजी की और 265 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 126 रन बनाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह 28 मैच की 46 पारियों में 38 के औसत से 1,837 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने छह सेंचुरी और छह हाफ सेंचुरी लगाई हैं।