हैदराबाद में टूटा सचिन तेंडुलकर का एक रिकॉर्ड

Date:

Share post:

आशीष मिश्रा 

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर को पीछे छोड़ दिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन 10 रन बनाते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। अब वह भारत-इंग्लैंड टेस्ट मुकाबलों में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

जो रूट से पहले मास्टर ब्लास्टर ने इंग्लैंड के खिलाफ 32 टेस्ट मैचों में 51.73 के औसत से 2,535 रन बनाए थे, जिसमें सात सेंचुरी और 13 हाफ सेंचुरी भी शामिल थी। वहीं, रूट ने भारत के विरुद्ध अपने 26वें मैच में सचिन को पीछे छोड़ दिया। टेस्ट में भारत के खिलाफ उनका औसत 60 से अधिक का रहा है। उनके नाम पहले से ही भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा सेंचुरी हैं। नौ सेंचुरी के साथ वह एलिस्टर कुक, राहुल द्रविड़ और तेंडुलकर से आगे हैं। इनमें प्रत्येक के नाम सात सेंचुरी हैं। रूट ने टेस्ट में भारत के खिलाफ 10 हाफ सेंचुरी और एक डबल सेंचुरी भी जड़ी है। वह इस समय टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा और 10 हजार से अधिक रन बनाने वाले इकलौते एक्टिव खिलाड़ी हैं। अपना 136वां टेस्ट खेल रहे रूट के नाम 11 हज़ार से अधिक रन हैं।

जो रूट का टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड लाजवाब रहा है। रूट ने भारत के खिलाफ 25 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 45 पारियों में 2526 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ उनका बल्लेबाजी औसत 63.15 है। रूट भारतीय पिचों पर कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं, इस बात का अंदाजा उनकी भारतीय पिचों पर की गई बल्लेबाजी से लगाया जा सकता है। उन्होंने सिर्फ 20 इनिंग में 952 रन जड़ दिए हैं। इस समय वह भारत में भारत के खिलाफ रन बनाने के मामले में सिर्फ अपने हमवतन खिलाड़ी एलिस्टर कुक से पीछे हैं, जिनके नाम सबसे ज्यादा 1235 रन बनाने का रिकॉर्ड है।

विराट जल्द होंगे इस लिस्ट में शामिल भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैचों में विराट कोहली के नाम 1991 रन दर्ज है। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ 28 टेस्ट की 50 पारियों में 42.36 के औसत से रन बनाए हैं जिसमें पांच सेंचुरी भी शामिल हैं। यानी वह दो हजार के आंकड़े से महज नौ रन दूर है। विराट जैसे ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने नौ रन पूरे करेंगे तो वह भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट इतिहास में दो हज़ार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। इस लिस्ट में अभी महज चार खिलाड़ी हैं, जिनमें दो भारतीय और दो इंग्लिश बल्लेबाज हैं। सचिन और जो रूट के बाद सुनील गावस्कर (2483) और एलिस्टर कुक  (2431) हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

आईपीएल 2025 में फिर मंडराया फिक्सिंग का साया, बीसीसीआई ने टीम मालिकों और खिलाड़ियों को दिया अलर्ट

मनोज कुमार आईपीएल 2025 में बीसीसीआई ने सभी टीम मालिकों और खिलाड़ियों को हैदराबाद के एक बिजनेसमैन से सतर्क...

दिल्ली कैपिटल्स की CSK पर जीत में केएल राहुल की शानदार बल्लेबाज़ी

केएल राहुल ने 51 गेद पर 77 रन की पारी खेली। उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए और...

न्यूजीलैंड ने किया पाकिस्तान का व्हाइट-वॉश, टी-20 सीरीज़ में भी बुरी तरह हराया था

मनोज कुमार नई दिल्ली : पाकिस्तान की टीम वनडे क्रिकेट में व्हाइटवॉश की शिकार हो गई। माउंटमानगुनई में खेले...

निकोलस पूरन: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 1 हज़ार रन किए पार, पहुंचे दूसरे स्थान पर

ऋतु जोशी हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एलएसजी के निकोलस पूरन ने  एसआरएच के खिलाफ हैदराबाद में...