खेल जगत की दस बड़ी खबरें (20 अप्रैल )

Date:

Share post:

आईपीएल का 35 वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में लखनऊ पांचवें और दिल्ली छठे स्थान पर है।

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और आईसीसी के मैच रेफरी रह चुके रमन सुबा रॉव का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 13 टेस्ट मैचों में 984 रन बनाए।

चंडीगढ़ नगर निगम ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन पर मैच के दौरान अवैध एडवर्टाइजमेंट बोर्ड इस्तेमाल करने को लेकर 1.1 करोड़ का फाइन लगाया है। नगर निगम का कहना है कि ऐसे बोर्ड चंडीगढ़ की सड़कों और मोहाली के मैदान पर भी लगाए गए हैं।

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कीरोन पोलार्ड के मुंबई के लिए 223 छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब वो 224 छक्के लगा कर मुंबई के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

पंजाब के खिलाफ तीन विकेट लेकर मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीतल बुमराह ने पर्पल कैप हासिल की। बुमराह के नाम 13 विकेट हैं। उन्होंने राजस्थान के यजुवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा है जिनके नाम 12 विकेट हैं।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल में 250 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले चेन्नई के महेंद्र सिंह धोनी ने ये कमाल किया है। रोहित ने अपना आईपीएल डेब्यू 2008 में डेकन चार्जर्स के लिए किया था।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान मुंबई इंडियंस की ओनर नीता अंबानी अमृतसर पहुंची। वहां उन्होंने गोल्डन टेंपल का रुख किया और टीम के लिए दुआ मांगी। पिछले सीजन में भी वह गोल्डन टेंपल पहुंची थीं।

आरसीबी की फ्रेंचाइजी ने गो ग्रीन कार्यक्रम के तहत बेंगलुरु की तीन झीलों का पानी साफ किया। झीलों में कन्नूर झील, इटगालपुरा झील और सदैनहाली झील शामिल हैं

भारतीय कुश्ती संघ ने विनेश फोगाट के निजी कोच और फ़िज़ियोथेरेपिस्ट के निवेदन को मंजूरी दे दी है। वह 2024 में पेरिस ओलिम्पिक के लिए होने वाले क्वालिफायर में पचास किलो वर्ग में खेलती नजर आएंगी।

दुबई में भारी बारिश की वजह से दो भारतीय पहलवान –दीपक पूनिया और सुजीत कलकल किर्गिस्तान के शहर बिश्केक में चल रहे एशियन ओलिम्पिक क्वॉलिफाइंग मुक़ाबलों में समय पर नहीं पहुंच पाए, जिससे भारत इन दो वजनों में क्वालिफिकेशन से फिलहाल चूक गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

छक्कों का तूफान…IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप बल्लेबाज़

निष्ठा चौहान आईपीएल क्रिकेट को दनादन क्रिकेट भी कहा जाता है जिसमें पॉवर हिटिंग का अपना महत्व है। बात...

शुभमन गिल ने किया इस साल की अपनी रणनीति का खुलासा

ऋतु जोशी गुजरात टाइटंस इस बार आईपीएल में अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

IPL 2025: समीर रिजवी की सेंचुरी और धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट…लेकिन पथिराना ने दो बार किया बोल्ड

निष्ठा चौहान आईपीएल 2025 में 23 मार्च को चेन्नई में धमाल मचाने उतरेंगे एमएस धोनी। इस दौरान  सीएसके का मुकाबला...

सूर्यकुमार यादव को मुम्बई इंडियंस में मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

ऋतु जोशी हार्दिक पांड्या पर लगे एक मैच के बैन के बाद सूर्यकुमार यादव मुम्बई इंडियंस की ओर से...