जन्मदिन पर शानदार जीत के साथ एक खास रिकार्ड

Date:

Share post:

गोपाल शर्मा

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी जड़ते ही महान बल्लेबाज
सचिन तेंडुलकर के वन डे में 49 सेंचुरी के रिकॉर्ड की बराबरी की। इस
वर्ल्ड कप में यह विराट कोहली की दूसरी सेंचुरी है। इससे पहले बांग्लादेश
के खिलाफ 19 सितंबर को पुणे के मैदान पर सेंचुरी जड़ी था। धर्मशाला में
खेले गए अगले ही मुकाबले में कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 का स्कोर
किया लेकिन सेंचुरी से चूक गए थे। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में
भी 88 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे थे।

वनडे इंटरनेशनल में विराट कोहली ने 49वीं सेंचुरी बनाई और इस एक पारी की
बदौलत उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा
था। सचिन तेंडुलकर ने 49 वनडे सेंचुरी तक पहुंचने के लिए 452 पारी खेली
थी। विराट कोहली ने महज 277 पारी में ही यह कमाल कर दिखाया। विराट अपना
35वां जन्मदिन भी मना रहे थे और उन्होंने अपने जन्मदिन पर ये कीर्तिमान
अपने नाम दर्ज किया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली 15 वनडे पारियों में
कोहली के नाम 1091 रन हैं 109 के औसत के साथ। जन्मदिन पर सेंचुरी बनाने
वाले वह दुनिया के सातवें खिलाड़ी भी बने। अपने जन्मदिन पर सबसे पहले भारत
के विनोद कांबली ने सेंचुरी बनाई था।

इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में
विराट कोहली दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के रचिन
रवींद्र दूसरे नंबर पर थे लेकिन अब विराट कोहली ने रचिन रवींद्र को पीछे
छोड़ दिया है। विराट कोहली ने 8 मैचों में 108.60 के शानदार औसत से 543
रन बनाए हैं जबकि रचिन के 8 मैचों में 74.71 की एवरेज से 523 रन हैं।

 भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका
के सामने 327 रनों का टारगेट रखा था। भारत के लिए विराट कोहली ने 121
गेंदों पर 101 रन बनाए। 67 गेंद पर पांच चौके से हाफ सेंचुरी जड़े लेकिन
इसके बाद वह काफी धीमी बल्लेबाजी करने लगे और सेंचुरी पूरी करने के लिए
120 गेंद लिए। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 87 गेंदों पर 77 रनों की पारी
खेली। साउथ अफ्रीका 83 रनों पर सिमट गई और भारतीय टीम 243 रनों के बड़े
अंतर से मुकाबला जीता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

छक्कों का तूफान…IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप बल्लेबाज़

निष्ठा चौहान आईपीएल क्रिकेट को दनादन क्रिकेट भी कहा जाता है जिसमें पॉवर हिटिंग का अपना महत्व है। बात...

शुभमन गिल ने किया इस साल की अपनी रणनीति का खुलासा

ऋतु जोशी गुजरात टाइटंस इस बार आईपीएल में अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

IPL 2025: समीर रिजवी की सेंचुरी और धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट…लेकिन पथिराना ने दो बार किया बोल्ड

निष्ठा चौहान आईपीएल 2025 में 23 मार्च को चेन्नई में धमाल मचाने उतरेंगे एमएस धोनी। इस दौरान  सीएसके का मुकाबला...

सूर्यकुमार यादव को मुम्बई इंडियंस में मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

ऋतु जोशी हार्दिक पांड्या पर लगे एक मैच के बैन के बाद सूर्यकुमार यादव मुम्बई इंडियंस की ओर से...