केएल राहुल के दूसरे टेस्ट से बाहर होने के बाद भारतीय टीम के लिए परेशानी यह है कि इनकी जगह टीम में खेलेगा कौन। रजत पाटीदार जो पहले से ही टीम में मौजूद हैं और दूसरे सरफराज खान, जिन्हे राहुल की जगह टीम में शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ी दायें हाथ के और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं। कोच राहुल द्रविड के लिए चुनौतीपूर्ण फैसला होगा कि आखिर प्लेइंग इलेवन में मौका किसे दिया जाए ? सरफराज और रजत दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दोनों ही खिलाड़ियों ने सेंचुरी जड़ी हैं।
सरफराज खान रणजी में रनों का अंबार लगा चुके हैं। 2019-20 सीजन में छह मैचों में 154 के औसत के साथ 928 रन बनाए थे जिसमें तीन सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी जड़े थे। 2021-22 सीजन के छह मैचों में 982 रन 122 के औसत के साथ जिसमें चार सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी शामिल थी। 2022-23 के सीजन में पांच मैचों में 107 के औसत के साथ 431 रन और इस सीजन में भी दो सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी जड़ी थीं। इन आकड़ों के बाद भी इन्हे टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पा रही थी। सरफराज को घरेलू क्रिकेट का डॉन ब्रैडमैन कहा जाता है। सरफराज शानदार फॉर्म में भी हैं। उन्होंने भारत ए के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शानदार सेंचुरी बनाई। इसके उन्होंने 160 गेंदों पर 161 रन बनाए, जिसमें 18 चौके और पांच छक्के भी शामिल हैं। अहमदाबाद में भारत ए ने इंग्लैंड लायंस को एक पारी और 16 रन से हराया जहा इन्हे ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था।
रजत पाटीदार ने 55 फर्स्ट क्लास मैचों में 45.97 के औसत से 4000 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास मैचों में रजत पाटीदार के नाम 12 सेंचुरी दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 22 हाफ सेंचुरी भी जड़ी हैं। रजत पाटीदार ने 58 लिस्ट-ए मैचों में 36.09 की औसत और 98.80 के स्ट्राइक रेट से 1985 रन बनाए हैं। रजत पाटीदार ने लिस्ट-ए मैचों में तीन सेंचुरी के अलावा 12 हाफ सेंचुरी बनाई हैं। 50 टी20 मैचों में 37.27 की एवरेज और 148.55 की स्ट्राइक रेट से 1640 रन बनाए हैं। रजत पाटीदार भारत के लिए एक वनडे मुकाबला खेल चुके हैं। हालांकि, इस मुकाबले में वह कुछ खास नहीं कर सके थे। अपने डेब्यू मैच में रजत पाटीदार ने 22 रन बनाए। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो लगातार सेंचुरी जड़कर टीम में आए है इनका फॉर्म भी शानदार है।
दोनों खिलाड़ी स्पिन के खिलाफ अच्छा खेलते हैं। सरफराज तेज गेंदबाज के सामने कमजोर साबित होते हैं खासकर शॉर्टपिच गेंदे इन्हे परेशान करती है। वहीं रजत पाटीदार स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के माहिर खिलाड़ी हैं। दोनों खिलाड़ियों में से रजत पाटीदार का खेलना ज्यादा संभव लग रहा है। ऐसा भी हो सकता है की दोनों खिलाड़ी खेलते दिखें फिर शुभमन गिल या श्रेयस अय्यर किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है।