आयुषी सिंह
भारत और वेस्टइंडीज ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मैच जीते। भारत ने श्रीलंका को हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की। वहीं वेस्टइंडीज ने मेजबान मलयेशिया को हराकर सुपर सिक्स चरण में अपनी जगह बनाई।
कुआलालंपुर में खेले गए मैच में भारत ने श्रीलंका को 60 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप चरण को पहले स्थान पर रहते हुए खत्म किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 9 विकेट पर 118 रन बनाए। गोंगाड़ी त्रिशा ने 44 गेंदों में 49 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
भारत की शुरुआत खराब रही। भारत ने पहले ही ओवर की चार गेंदों पर दो विकेट खो दिए। लेकिन त्रिशा ने मुश्किल हालात में 44 गेंदों में 49 रन बनाए। श्रीलंका की टीम को एक अच्छा लक्ष्य दिया।
भारत की टीम ने 58 रन पर श्रीलंका की टीम को ऑल आउट कर दिया। श्रीलंका ने पहले पांच ओवरों में दो विकेट खो दिए जिसमें शबनम शकील और वीजे जोशीथा ने विकेट हासिल किए और श्रीलंका की कप्तान मानुडी नानायकारा को वीजे जोशीथा ने रन आउट किया। इसके अलावा परूणिक सीसोदिया ने भी दो विकेट चटकाए।
श्रीलंका के टीम में राश्मिका सेववनदी ने 12 गेंद पर 15 रनों की पारी खेली। इसके अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। इससे पहले वेस्टइंडीज ने मेजबान मलयेशिया को 53 रनों से हराया था। 20 ओवर में सात विकेट पर 112 रन बनाने के बावजूद वेस्टइंडीज ने मलयेशिया को 59 रनों पर ढेर कर दिया और ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर रहा।