मुंबई को जीत दिलाने में शार्दुल की कोशिश नाकाम

0
40

अनीशा कुमारी

पिछली चैम्पियन मुंबई की टीम को जम्मू-कश्मीर के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने जम्मू कश्मीर को 205 रन का टारगेट दिया, जिसे जम्मू-कश्मीर ने आसानी से हासिल कर लिया। मुंबई की अगुवाई कर रहे आजिंक्य रहाणे की टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे। टीम में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शिवम दूबे खेल रहे थे। केवल शार्दुल ठाकुर का ही बल्ला चल पाया। वह 119 रन की पारी खेलकर अपनी टीम की हार को नहीं टाल पाए।

शार्दुल ठाकुर ने पहली पारी में 50 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में सेंचुरी बनाई। इस तरह मुंबई ने जम्मू – कश्मीर को 205 रन का लक्ष्य दिया। जे एंड के की टीम ने तेजी से रन बनाए। ओपनर शुभमन खजूरिया ने 45 और विव्रांत शर्मा ने 38 रन का योगदान दिया। मुंबई से शम्स मुलानी ने चार विकेट हासिल किए।

जम्मू कश्मीर के लिए युध्दवीर सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। युद्धवीर ने मुंबई की पहली पारी के दौरान 31 रन देकर चार विकेट लिए। इसके साथ ही दूसरी पारी में तीन विकेट झटके। युद्धवीर ने दूसरी पारी में 64 रन देकर तीन विकेट लिए।

जम्मू कश्मीर के लिए यह ऐतिहासिक जीत है। इस टीम ने पिछली चैम्पियन मुंबई को हराया है। टीम ने पहली पारी में 206 रन बनाए थे। इस दौरान शुभम खजूरिया ने 53 रन बनाए। अदीब मुश्ताक ने 44 रनों का योगदान दिया था। दूसरी पारी में पांच  विकेट गंवाकर 207 रन बनाए और जीत हासिल की। मुश्ताक ने जम्मू कश्मीर के लिए दूसरी पारी में नाबाद 32 रन बनाए।

रोहित 19 गेंद पर केवल तीन रन बना पाए। वहीं दूसरी पारी में 28 रन ही बना पाए। रोहित पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले नजरें फॉर्म में वापसी पर थी। हालांकि यहां भी उनकी खराब फॉर्म जारी ही रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here