आयुषी सिंह
पंजाब की टीम ने दर्शको को नाराज कर दिया। शुभमन गिल की कप्तानी में पंजाब की टीम रणजी ट्रॉफी मैच में कर्नाटक के खिलाफ महज 55 रन पर सिमट गई। मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया।
इस मैच में पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बिखर गई। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ चार रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली है। कई मैचों में उन्होंने भारत को शानदार जीत भी दिलाई हैं लेकिन 2024 में ऑस्टेलिया के खिलाफ बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में वह पांच पारियों में 93 रन ही बना पाए।
रमनदीप सिंह ने 35 गेंदों पर जहां 16 रन बनाए तो वही मयंक मार्कंडेय ने 42 गेंदों में 12 रन बना पाए। इनके अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आकड़ा भी नहीं छू पाया। संविर सिंह ने 36 गेंदों में 22 रन देकर दो विकेट लिए। आराध्य शुक्ला और गुरनूर बरार ने एक एक विकेट हासिल किया।
पंजाब में कभी थे बड़े-बड़े नाम
पंजाब की रणजी टीम ने भारतीय क्रिकेट को कई बड़े सितारे दिए हैं। नवजोद सिंह सिध्दू, युवराज सिंह और युवा खिलाड़ी शुभमन गिल इसी टीम का हिस्सा रहे हैं। सिद्धू ने अपने समय में दमदार बल्लेबाजी से टीम को मजबूती दी और भारत की टीम में अपनी जगह बनाई।
गौतम गंभीर ने चैम्पियंस ट्रॉफी में शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाने पर सवाल उठाए थे। उनका मानना था कि हार्दिक पंड्या को उप-कप्तान बनाया जाए लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और चयनकर्ता अजित आगरकर ने उनकी बातों को नजरअंदाज करते हुए शुभमन गिल को उप-कप्तान बना दिया है। अब शुभमन गिल का हालिया फॉर्म सवालों के घेरे में है।