~हर्ष राज
श्रीलंका ने विश्व कप में अब तक छह मुकाबले खेले है, जिसमे श्रीलंका को केवल दो मुकाबलों मे जीत हासिल हुई है। वहीं भारत ने अब तक छह मुकाबले खेले हैं जिसमे भारत को सभी मैचो में जीत हासिल हुई है।
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 : विश्व कप का 33वां मुकाबला टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा| जहा भारत और श्रीलंका के बीच इससे पहले 2011 के विश्व कप का फाइनल मैच खेला गया था, 12 साल बाद एक बार फिर से दोनो टीम आपस में भिड़ने वाली है। भारत ने इस विश्व कप में अब तक छह मुकाबले खेले है जिसमे भारत को सभी मुकाबले में जीत हासिल हुई है। छह मैच जीतकर भारत 12 अंको के साथ प्वाइंटस टेबल में पहले पायदान पर है, वही श्रीलंका की टीम छह मे से दो मैच जीतकर चार अंको के साथ छठे स्थान पर है।
विश्व कप में कितनी बार भिड़ी दोनो टीमें?
भारत और श्रीलंका का विश्व कप में अब तक नौ बार आमना सामना हुआ है जिसमें भारत ने श्रीलंका को चार बार हराया है, वही श्रीलंका ने भी भारत को चार बार हराया है, जिसमें एक मुकाबला बिना नतीजे का रहा है। इस विश्व कप में दोनो टीमें दसवीं बार भिड़ने जा रही है। भारत इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल का रास्ता साफ कर सकती है।
कैसी है दोनो टीम की ओपनिंग बल्लेबाजी?
रोहित शर्मा ने इस विश्व कप मे शानदार प्रदर्शन किया है|। उन्होने छह मैचो में अब तक 398 रन बनाए है, जिसमे उन्होने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार सेंचुरी बनाई है लेकिन शुभमन गिल का प्रदर्शन इस विश्व कप में कुछ खास नही नही रहा है। वही श्रीलंका की तरफ से ओपनिंग करते हुए पाथुम निसांका ने छह मुकाबले खेलकर अब तक 289 रन बनाए है, और वे काफी अच्छे फॉर्म में है। वहीं आम तौर पर नम्बर तीन पर खेलने वाले कुसल मेंडिस का कुछ खास प्रदर्शन नही रहा है, वही कुसल परेरा ने भी बेहद निराश किया है। वह इस विश्व कप में अब तक केवल 94 रन बना पाए है।