ईशान किशन ने सबसे लम्बा छक्का लगाने में इस बार सबको पीछे छोड़ा

Date:

Share post:

आयुष राज

मुंबई इंडियंस के ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन ने 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए रोमांचक मैच में 103 मीटर का गगनचुंबी छक्का लगाया था। 23 मार्च को एसआरएच के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के हिटर आंद्रे रसल ने 102 मीटर का छक्का लगाया था जिसके कारण वह इस सूची में दूसरे पायदान पर हैं। साथ ही इसी मैच के दौरान उन्होंने एक 96 मीटर का छक्का भी लगाया था और यह इस सूची में पांचवें स्थान पर भी हैं।

इस सूची में तीसरा स्थान फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरल के नाम हैं। उन्होंने इंपेक्ट प्लेयर के रूप में पंजाब के खिलाफ अंतिम ओवरों में 10 गेंदों में 32 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। उसी दौरान उन्होंने हर्षल पटेल की गेंद पर 99 मीटर का छक्का जड़ा था।

चौथे स्थान पर एसआरएच की ओर से ट्रेविस हैड हैं। उन्होंने भी 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हुए रोमांचक मैच में यह कमाल किया था। इस मैच में उन्होंने इस मुकाबले में 98 मीटर लंबा छक्का मारा था जो इस सूची में चौथा सबसे लंबा छक्का हैं।

पांचवें स्थान के लिए दो खिलाड़ियों के बीच टाई हो गया है। दोनों खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन और रियान पराग ने 94 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। रियान ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ को और क्लासेन ने केकेआर के खिलाफ यह कमाल किया था।

तीन खिलाड़ियों ने इस सीजन में अब तक का छठा सबसे लंबा छक्का लगाया हैं। आरसीबी के महिपाल लोमरोर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ, एमआई के तिलक वर्मा ने एसआरएच के खिलाफ और एलएसजी के कप्तान केएल राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह कमाल किया है। तीनों बल्लेबाजों ने 92 मीटर के छक्के जड़े हैं।

हालांकि 2008 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की ओर से खेलते हुए एलबी मोर्कल का 124 मीटर का छक्का और 2008 के सीजन में ही आरसीबी टीम के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार का 124 मीटर का छक्का आज भी आईपीएल के इतिहास का सबसे लंबा छक्का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

खेल जगत की दस बड़ी खबरें

आईपीएल का 65 वां मैच बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीज शाम साढ़े सात बजे से...

खेल जगत की दस बड़ी खबरे

~आशीष मिश्रा आईपीएल का 64 वां मैच मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच शाम साढ़े सात...

महिला रेसलरों को मिला छप्पर फाड़के….अमन ने बचाई पुरुष कुश्ती की आबरू

पिछले दो ओलिम्पिक खेलों में भारत के सात-सात पहलवान क्वॉलीफाई कर रहे थे लेकिन इस बार भारत को छह...

दुनिया भर के बल्लेबाज़ों के लिए राहत भरी खबर, एंडरसन लेंगे रिटायरमेंट

यह खबर टेस्ट खेलने वाले दुनिया भर के आला दर्जे के बल्लेबाज़ों को राहत दे सकती है कि...