साउथ अफ्रीका और श्रीलंका का मैच रहा ऐतिहासिक बने कई रिकॉर्ड्स

Date:

Share post:

साउथ अफ्रीका की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में दमदार आगाज किया है। श्रीलंका के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने पहले मुकाबले में 428 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। साउथ अफ्रीका ने इस एक मैच में कई रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया।

साउथ अफ्रीका की टीम अब वर्ल्ड कप में एक पारी के दौरान सबसे अधिक रन बनाने वाली टीम बन गई है। एक मैच के दौरान इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ साल 2015 में पर्थ के मैदान पर 417 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में 428 रन बना दिया है। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार किसी भी टीम के तीन बल्लेबाजों ने एक ही मुकाबले के दौरान सेंचुरी लगाया है।

वर्ल्ड कप के 48 साल के इतिहास में इससे पहले किसी भी बल्लेबाज ने इतनी कम गेंद में सेंचुरी नहीं जड़ा था। एडम मार्करम ने महज 49 गेंद में सेंचुरी लगातर अपना नाम इतिहास के दर्ज करा लिया है। एडम मार्करम ने अपनी टीम को 428 के स्कोर तक पहुंचने में अहम योगदान दिया। अंत के ओवरों में एडम मार्करम ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की।

वर्ल्ड कप में तीसरी बार साउथ अफ्रीका की टीम 400 से अधिक रन बनाने में सफल रही है। इससे पहले दो बार साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड कप में 400 से ज्यादा का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही थी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को जमकर धोया। अफ्रीका की पारी में कुल 45 चौके और 14 छक्के देखने को मिले।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक का बना सबसे बड़ा स्कोर था। इससे पहले 330 जो की वेस्ट इंडीज ने 2011 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ बनाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

खेल जगत की दस बड़ी खबरें

आईपीएल का 65 वां मैच बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीज शाम साढ़े सात बजे से...

खेल जगत की दस बड़ी खबरे

~आशीष मिश्रा आईपीएल का 64 वां मैच मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच शाम साढ़े सात...

महिला रेसलरों को मिला छप्पर फाड़के….अमन ने बचाई पुरुष कुश्ती की आबरू

पिछले दो ओलिम्पिक खेलों में भारत के सात-सात पहलवान क्वॉलीफाई कर रहे थे लेकिन इस बार भारत को छह...

दुनिया भर के बल्लेबाज़ों के लिए राहत भरी खबर, एंडरसन लेंगे रिटायरमेंट

यह खबर टेस्ट खेलने वाले दुनिया भर के आला दर्जे के बल्लेबाज़ों को राहत दे सकती है कि...