शुभमन गिल बनें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, रवि शास्त्री भी हुए सम्मानित, बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड में जानें क्या रहा खास

Date:

Share post:

~प्राची कपरुवाण

बीसीसीआई ने अपने सलाना अवार्ड ‘नमन’ 2024 में कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह अवॉर्ड सेरेमनी 2019 के बाद कोरोना की वजह से अब 2024 में हुई। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री और बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ कई दिग्गज खिलाडियों को इस कार्यक्रम में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया।

पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री को  मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने  में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज फारुख इंजीनियर को भी हैदराबाद में समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया।

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को 2022-23 सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का खिताब दिया गया। युवा गिल 50 ओवर के खेल में आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले सचिन तेंडुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली के बाद चौथे भारतीय बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़कर गिल ने आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

गिल को 2022-23 के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला वहीं  भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2021-2022 सीजन के लिए इसी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

अवॉर्ड लिस्ट कुछ इस तरह है-

कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार – रवि शास्त्री, फारुख इंजीनियर (2019-20)

साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार –  शुभमन गिल (2022-23), जसप्रीत बुमराह (2021-22), रविचंद्रन अश्विन (2020-21), मोहम्मद शमी (2019-20)

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, महिला: दीप्ति शर्मा (2019-20, 2022-23), स्मृति मंधाना (2020-21, 2021-22)

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, पुरुष – मयंक अग्रवाल (2019-20), अक्षर पटेल (2020-21), श्रेयस अय्यर (2021-22), यशस्वी जयसवाल (2022-23)।

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, महिला – प्रिया पुनिया (2019-20), शैफाली वर्मा (2020-21), एस मेघना (2021-22), अमनजोत कौर (2022-23)।

दिलीप सरदेसाई पुरस्कार (2022-23) टेस्ट क्रिकेट के लिए – सबसे ज्यादा – यशस्वी जायसवाल,  सबसे ज्यादा विकेट – रविचन्द्रन अश्विन

 

वनडे में सबसे ज्यादा रन – महिला –  पुनम राउत (2019-20), मिताली राज (2020-21), हरमनप्रीत कौर (2021-22), जेमिमा रोड्रिग्स (2022-23)

वनडे में सबसे ज्यादा विकेट – महिला – पूनम यादव (2019-20), झूलन गोस्वामी (2020-21), राजेहवारी गायकवाड़ (2021-22),  देविका वैद्य (2022-23)

घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर – केएन अनंतपद्मनाभन (2019-20), वृंदा राठी (2020-21), जे मदनगोपाल (2021-22),  रोहन पंडित (2022-23)

घरेलू टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन – मुंबई (2019-20)

लाला अमरनाथ पुरस्कार – घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिताओं में सबसे अच्छे ऑलराउंडर – बाबा अपराजित (2019-20), ऋषि धवन (2020-21, 2021-22), रियान पराग (2022-23)

लाला अमरनाथ पुरस्कार – रणजी ट्रॉफी में सबसे अच्छे ऑलराउंडर – मणिशंकर मुरा सिंह (2019-20), शम्स मुलानी (2021-22), सारांश जैन (2022-23)

माधवराव सिंधिया ट्रॉफी – रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी: राहुल दलाल (2019-20), सरफराज खान (2021-22), मयंक अग्रवाल (2022-23)

माधवराव सिंधिया ट्रॉफी – रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज: जयदेव उनादकट (2019-20), शम्स मुलानी (2021-22), जलज सक्सेना (2022-23)

एमए चिदंबरम ट्रॉफी – U19 कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज – हर्ष दुबे (2019-20), एआर निशाद (2021-22), मानव चोथानी (2022-23)

एमए चिदंबरम ट्रॉफी – U19 कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – पी. कनपिल्लेवार (2019-20), मयंक शांडिल्य (2021-22), दानिश मालेवार (2022-23)

एमए चिदंबरम ट्रॉफी – U23 कर्नल कॉक नायडू ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज – अंकुश त्यागी (2019-20), हर्ष दुबे (2021-22), विशाल जयसवाल (2022-23)

एमए चिदंबरम ट्रॉफी – U23 कर्नल कोक नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – पार्थ पलावत (2019-20), वाईवी राठौड़ (2021-22), क्षितिज पटेल (2022-23)

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Gibbs, Ross Taylor, Dilshan, Irfan, Yusuf, and Finch to Lead Teams in LEGEN-Z T10 League’s Inaugural Season

Cricket fans in India are in for a spectacular new chapter in sports entertainment as the LEGEN-Z T10...

ISPL Adds Star Power as Salman Khan Becomes Owner of New Delhi Franchise

Riding high on a record-smashing Season 2, the Indian Street Premier League (ISPL) has added more muscle to...

Hyderabad Heroes Bag Top Spot on Points Table in Season 1 of GMR RPL; Mumbai Dreamers Finish With a Win

The inaugural season of the GMR Rugby Premier League (RPL) is heating up as the Hyderabad Heroes stormed...

Two-time World Champion Nikhat Zareen, Olympic Medalist Lovlina Borgohain to Star in Elite Women’s Boxing Tournament in Telangana

Indian boxing fans are in for a thrilling week as two-time World Champion Nikhat Zareen, Olympic bronze medalist...