रविचंद्रन अश्विन ने की रोहित शर्मा के फैंस से अपील

Date:

Share post:

हार्दिक पांड्या इन दिनों सुर्खियों में हैं और सोशल मीडिया पर बहुत ज़्यादा ट्रोल हो रहे हैं। आलम यह है कि रोहित शर्मा के फैंस के लिए हार्दिक पांड्या एक तरह से बड़े खलनायक बन गए हैं। हार्दिक के लिए वे तरह-तरह की बाते कर रहे हैं। उनकी मैदान पर जमकर हूटिंग हो रही है। ऐसा नज़ारा अहमदाबाद में भी दिखा और हैदराबाद में भी। टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई के कप्तान का समर्थन करते हुए रोहित के फैंस से अपील की है कि वे ऐसा न करें।

अश्विन ने कहा कि कभी सचिन तेंडुलकर अपने से जूनियर सौरभ गांगुली की कप्तानी में खेले। कभी सौरभ सचिन की कप्तानी में खेले। ये दोनों राहुल द्रविड़ की कप्तानी में खेले। ये तीनों अनिल कुम्बले की कप्तानी में खेले। यहां तक कि धोनी विराट कोहली की कप्तानी में खेले। अश्विन ने कहा कि कप्तानी को लेकर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। मगर पहले कभी इस तरह एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश फैंस ने नहीं की।

अश्विन ने कहा कि एक दूसरे को नीचा दिखाना बंद कीजिए। दोनों एक ही टीम से खेलते हैं और वह भी टीम इंडिया से। उन्होंने कहा कि आज हार्दिक नफरत का शिकार हो रहे हैं, जो खेल भावना के विपरीत है। मुंबई इडियंस ने इस आईपीएल से पहले हार्दिक को गुजरात टाइटंस से कैश डील में ट्रेड किया था। इसके कुछ दिन बाद ही उन्हें रोहित की जगह कप्तान बनाने की घोषणा कर दी गई। यह सब रोहित के फैंस को रास नहीं आया। मुम्बई इंडियंस के हर मैच में हार्दिक की हूटिंग हो रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में जब हार्दिक आउट होकर लौट रहे थे, तब भी फैंस ने उन्हें रोहित-रोहित कहकर चिढ़ाया था।

अश्विन का कहना है कि जो खिलाड़ी पसंद है, उसकी तारीफ कीजिए लेकिन जो पसंद नहीं है, उसके लिए उल्टे कमेंट नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी आपने जो रूट और जैक क्राले के फैंस को भिड़ते देखा है। या फिर रूट और बटलर या फिर स्मिथ और कमिंस के फैंस को भिड़ते देखा है। ये सब सिनेमा कल्चर है। रीयल स्पोर्ट्स की सिनेमा से तुलना नहीं होनी चाहिए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट से ज्यादा नहीं खेलना चाहिए जसप्रीत बुमराह को : बॉन्ड

निष्ठा चौहान जसप्रीत बुमराह ने आखिरी बार जनवरी में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवां टेस्ट खेला था। मैच...

गौतम गम्भीर करेंगे इंग्लैंड दौरे से पहले एक बड़ा प्रयोग

ऋतु जोशी टीम इंडिया के कोच गौतम गम्भीर इंग्लैंड दौरे से पहले एक बड़ा प्रयोग कर सकते हैं। ऐसा...

अश्र्विन ने कहा – भारत ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट दौर को फिर से जिंदा कर सकता है

निष्ठा चौहान टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्र्विन ने कहा है कि हमारे पास विश्व क्रिकेट में...

अब ब्रेसवेल करेंगे न्यूज़ीलैंड टीम की कप्तानी, पाक के खिलाफ टी-20 सीरीज़ में मिला मौका

ऋतु जोशी माइकल ब्रेसवेल न्यूज़ीलैंड के एक प्रभावी ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने पिछले दिनों चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया।...