IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी, फिट हुआ ये बड़ा खिलाड़ी

Date:

Share post:

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी। साउथ अफ्रीका के तूफानी तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया आईपीएल के 17 वें सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में शामिल हो गए हैं। एनरिक नोर्खिया पिछले साल सितंबर में इंजर्ड हो गए थे। इसी इंजरी के चलते वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 का भी हिस्सा नहीं बन पाए थे। हालांकि अब वह पूरी तरह से फिट हैं और अब आईपीएल में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

नोर्खिया पहली बार आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े थे। दिल्ली ने उन्हें 6.5 करोड़ में रिटेन किया था। बहरहाल, स्टार खिलाड़ी की वापसी से दिल्ली की बॉलिंग लाइन अप काफी मजबूत हो गई है क्योंकि नोर्खिया एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो 155 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से गेंदबाजी करने का दम रखते हैं। ऐसे में विरोधी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें काफी बढ़ने वाली हैं।

दिल्ली के लिए समस्या यह भी है कि चार विदेशी खिलाड़ियों में से किसे बाहर करके नोर्खिया को खिलाया जाएगा। पंजाब के खिलाफ पहले मुकाबले में मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, शाई होप और ट्रिस्टन स्टब्स खेले थे। टीम हो सकता है कि शाई होप और ट्रिस्टन स्टब्स में से किसी एक को बाहर करके इन्हें खिलाया जा सकता है। नोर्खिया का पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था। आईपीएल 2023 में खेले 10 मैचों में इन्होंने केवल 10 विकेट ही लिए। टीम भी अंक तालिका में नीचे से दूसरे नंबर पर रही थी। नॉर्खिया ने अब तक आईपीएल में 40 मैच खेले हैं जिसमें इन्होंने 53 विकेट हासिल किए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 174 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 19.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सैम करन ने हाफ सेंचुरी जड़ी थी। वहीं, लियाम लिविंगस्टन ने 21 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 38 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर मैच खत्म किया। पंजाब ने आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज जीत के साथ किया जबकि ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली को हार से शुरुआत मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

आर अश्विन ने की रोहित के साथ यशस्वी के पारी की शुरुआत करने की पैरवी

अनीशा कुमारी बोर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल के...

शाकिब अल हसन की मुश्किलें बढ़ीं, जाएंगे जेल !

  हिमांक द्विवेदी  बांग्लादेश के ऑलरउंडर और पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पहले...

चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद सिराज खेलेंगे रणजी ट्रॉफी के अंतिम दो मैच 

आयुषी सिंह आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में न चुने जाने के बाद अब मोहम्मद सिराज घरेलू क्रिकेट में किस्मत...

रोहित और गंभीर के बीच सामने आया आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी सेलेक्शन पर टकराव

आयुषी सिंह आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 भारतीय क्रिकेट टीम का चयन एक बड़ा मुद्दा बन गया है। कप्तान रोहित शर्मा,...